अंतिम अपडेट: 28 October 2026
BhuTag ("ऐप") एक कैमरा ऐप है जो फोटो पर GPS लोकेशन, समय और सत्यापन कोड जोड़ता है, और ज़मीन/प्रॉपर्टी की रिपोर्ट बनाता है। यह नीति बताती है कि ऐप कौन सा डेटा इस्तेमाल करता है, क्यों, और आपके पास क्या विकल्प हैं। BhuTag एक निजी सेवा है; यह सरकारी रिकॉर्ड या कानूनी भूमि सर्वे नहीं है।
क्या सिर्फ आपके फोन में रहता है
- आपकी फोटो और PDF रिपोर्ट आपके फोन में सेव होती हैं (Pictures/BhuTag और Documents/BhuTag)। फोटो की फाइल हमारे सर्वर पर कभी अपलोड नहीं होती।
- सेटिंग्स, स्टैम्प के लिए आपका नाम/संपर्क/नोट, आपका लोगो, "फोटो जाँचें" का रिकॉर्ड और हाज़िरी का रिकॉर्ड।
BhuTag सर्वर पर क्या जाता है (ऑनलाइन सत्यापन)
- हर दर्ज फोटो के लिए: Photo ID, फोटो फाइल का फिंगरप्रिंट (SHA-256), GPS निर्देशांक और सटीकता, ऊँचाई, फोटो का समय, GPS समय इस्तेमाल हुआ या नहीं, नकली लोकेशन ऐप मिला या नहीं, पता, प्रॉपर्टी की दिशा/रिपोर्ट ID और स्टेटस टैग।
- प्रॉपर्टी रिपोर्ट के लिए: Report ID, संयुक्त फिंगरप्रिंट, Photo ID की सूची और आपके भरे प्रॉपर्टी विवरण (मालिक, गाटा/खसरा, गाँव, तहसील, ज़िला)।
- डिवाइस की जानकारी: ऐप का बनाया एक रैंडम डिवाइस ID, एक गुप्त टोकन (सिर्फ हैश के रूप में), फोन मॉडल, ऐप वर्ज़न, और Android ID का हैश ताकि दोबारा इंस्टॉल करने पर वही फोन पहचाना जाए। सर्वर हर अनुरोध का समय और IP पता दर्ज करता है।
- सब्सक्रिप्शन की खरीद: Pro या Pro Max लेने पर भुगतान Google Play संभालता है। Google Play ऐप को एक खरीद-टोकन देता है, जो आपका सब्सक्रिप्शन जाँचने के लिए (प्रोडक्ट, ऑर्डर ID, शुरू और खत्म होने की तारीख, स्थिति) हमारे सर्वर पर भेजा जाता है और आपकी डिवाइस ID के साथ रखा जाता है। आपका कार्ड, UPI या बैंक की जानकारी हम कभी नहीं देखते। ये खरीद-रिकॉर्ड इसलिए रखे जाते हैं कि आपका सब्सक्रिप्शन चलता रहे; "मेरा ऑनलाइन डेटा मिटाएँ" से ये नहीं हटते।
- डिफ़ॉल्ट रूप से कुछ भी ऑनलाइन दर्ज नहीं होता। कोई फोटो तभी दर्ज होती है जब आप उसे चुनें (मेन्यू → मेरी फोटो → ऑनलाइन अपलोड)। अपने आप अपलोड (सारी फोटो, या सिर्फ प्रॉपर्टी/टैग/वीडियो) सेटिंग्स → ऑनलाइन सत्यापन में चालू कर सकते हैं।
अपनी ज़मीन जानें (ज़मीन नापना और ज़मीन रिपोर्ट)
- ज़मीन नापने पर कोनों के बिंदु और क्षेत्रफल सिर्फ़ आपके फोन में (आपकी ज़मीनों की सूची में) सेव होते हैं।
- ज़मीन रिपोर्ट बनाने के लिए ऐप सर्वर को ऐप का बनाया एक ज़मीन ID और ज़मीन का एक बीच का बिंदु (अक्षांश/देशांतर) भेजता है। कोनों के बिंदु, आपका दिया ज़मीन का नाम और आपकी फोटो नहीं भेजी जातीं। सर्वर इस बिंदु से आस-पास की सड़क, जगहें, पानी, बारिश, मौसम, हवा, भूकंप, हरियाली और भूजल देखता है, और इलाक़े के स्तर के नतीजे थोड़े समय के लिए कैश में रखता है ताकि पास की अगली रिपोर्ट जल्दी बने।
- सर्वर आपकी रैंडम डिवाइस ID के साथ दर्ज करता है कि किन ज़मीन ID की रिपोर्ट बनी, ताकि जिस रिपोर्ट का पैसा दिया जा चुका है उसका दोबारा पैसा न लगे।
पूरी ज़मीन जाँच (एक-बार की खरीद और क्रेडिट)
- पूरी ज़मीन जाँच Google Play से एक-बार की खरीद (1, 3 या 10 रिपोर्ट) के रूप में खरीदी जाती है। भुगतान Google Play संभालता है और ऐप को एक खरीद-टोकन देता है, जिसे हमारा सर्वर Google से जाँचता है (प्रोडक्ट, ऑर्डर ID, संख्या, स्थिति)। आपका कार्ड, UPI या बैंक की जानकारी हम कभी नहीं देखते।
- आपके बचे रिपोर्ट क्रेडिट, खरीद के रिकॉर्ड और जिन ज़मीनों का पैसा दिया गया उनकी ID आपकी डिवाइस ID के साथ रखे जाते हैं। आपका क्रेडिट कोड (My plan में) बचे क्रेडिट और खरीदी ज़मीनें नए फोन में ले जाने देता है; जिसके पास कोड है वह इन्हें ले सकता है, इसलिए इसे गुप्त रखें।
- अगर Google Play किसी खरीद का पैसा लौटाता या रद्द करता है, तो सर्वर Google से यह पढ़कर उतने क्रेडिट या वह खरीदी रिपोर्ट हटा देता है।
- ये खरीद-रिकॉर्ड हिसाब-किताब और रिफ़ंड के लिए रखे जाते हैं; "मेरा ऑनलाइन डेटा मिटाएँ" से ये नहीं हटते।
हम यह डेटा क्यों इस्तेमाल करते हैं
- ताकि QR कोड स्कैन करने वाला कोई भी जाँच सके कि फोटो या रिपोर्ट असली और बिना बदलाव की है।
- फ्री प्लान की महीने की सीमा और Pro और Pro Max प्लान लागू करने के लिए, और दोबारा इंस्टॉल करने पर आपका प्लान बनाए रखने के लिए।
- गलत इस्तेमाल रोकने के लिए (अनुरोध की सीमा, नकली लोकेशन)।
इसे कौन देख सकता है
- जिसके पास Photo ID, Report ID या फोटो फाइल है, वह सार्वजनिक सत्यापन पेज खोल सकता है, जिसमें उस फोटो/रिपोर्ट का दर्ज विवरण (समय, लोकेशन, पता, रिपोर्ट विवरण) दिखता है। QR या ID सिर्फ उन्हीं से साझा करें जिन्हें यह दिखाना है।
- हम आपका डेटा नहीं बेचते और विज्ञापन नहीं दिखाते।
ऐप द्वारा इस्तेमाल की गई बाहरी सेवाएँ
- मैप: Esri (ArcGIS) — फोटो पर और पूरी ज़मीन जाँच की रिपोर्ट पर मैप बनाने के लिए आपकी लोकेशन वाला मैप-टाइल माँगा जाता है।
- Google Maps SDK for Android — ज़मीन नापते समय सैटेलाइट नक्शा दिखाता है। Google का SDK ख़ुद कुछ डेटा (जैसे डिवाइस और ऐप वर्ज़न की जानकारी, क्रैश डेटा, IP पता, एक पहचानकर्ता और नक्शे के इस्तेमाल की जानकारी) Google की गोपनीयता नीति के तहत लेता है।
- पता: आपके फोन का Android/Google Geocoder।
- ज़मीन रिपोर्ट के लिए हमारा सर्वर (आपका फोन नहीं) सिर्फ़ ज़मीन का बीच का बिंदु इन्हें भेजता है: Google Places (आस-पास के स्कूल, बैंक, मेडिकल, बाज़ार — सिर्फ़ पूरी ज़मीन जाँच में), NASA POWER (बारिश और मौसम), NASA MODIS (हरियाली), USGS (भूकंप), Open Topo Data (ज़मीन की ऊँचाई), और भारत सरकार के डेटा पोर्टल — हवा (CPCB, data.gov.in) और भूजल (CGWB)। सड़क और जगहें हमारे अपने सर्वर पर रखे OpenStreetMap और Overture Maps डेटा से भी आती हैं। इन सेवाओं को कोई डिवाइस ID या निजी जानकारी नहीं भेजी जाती।
- मौसम: आपकी चुनी जगह के लिए हमारा सर्वर सिर्फ़ उसका अक्षांश/देशांतर पूर्वानुमान के लिए MET Norway को भेजता है; इलाक़े की सैटेलाइट तस्वीर ऐप सीधे NASA GIBS से लेता है।
- Google Play — सब्सक्रिप्शन और पूरी ज़मीन जाँच का भुगतान।
- इन सेवाओं को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना उस सुविधा के लिए ज़रूरी है। फोटो पर मैप आप सेटिंग्स में बंद कर सकते हैं।
अनुमतियाँ
- कैमरा — फोटो लेने के लिए। लोकेशन — GPS निर्देशांक लगाने, प्रॉपर्टी की दिशा जाँचने और GPS से चलकर ज़मीन नापने के लिए। मीडिया लोकेशन — "फोटो जाँचें" में फोटो का ओरिजिनल डेटा पढ़ने के लिए। इंटरनेट — मैप, पता और ऑनलाइन सत्यापन।
डेटा रखना और मिटाना
- ऑनलाइन रिकॉर्ड रखे जाते हैं ताकि QR कोड काम करते रहें।
- ऐप में सेटिंग्स → अबाउट → मेरा ऑनलाइन डेटा मिटाएँ दबाने पर आपकी सारी दर्ज फोटो की लोकेशन, पता और रिपोर्ट विवरण मिट जाते हैं और आपकी रिपोर्ट सर्वर से हट जाती हैं। इसके बाद वे फोटो ऑनलाइन जाँची नहीं जा सकेंगी। हर दर्ज फोटो का सिर्फ़ Photo ID, रिपोर्ट ID, फिंगरप्रिंट और समय रखा जाता है (लोकेशन, पता और IP पता हटाकर), साथ में आपकी रैंडम डिवाइस ID और आपका प्लान, ताकि प्लान की सीमा लागू रहे और दोबारा इंस्टॉल करने से वह शून्य न हो।
- आप एक-एक फोटो भी सर्वर से हटा सकते हैं: मेन्यू → मेरी फोटो → फोटो चुनिए → सर्वर से हटाएँ (फोटो फोन में रहती हैं), या मिटाएँ (जो फोन से भी मिटा देता है)। अपलोड के कुछ देर बाद ही हटाई गई फोटो महीने की सीमा में नहीं गिनी जाती।
- आपकी नापी ज़मीनें सिर्फ़ आपके फोन में रहती हैं: "अपनी ज़मीन जानें" में ज़मीन को देर तक दबाकर मिटा सकते हैं। सर्वर पर कैश हुआ रिपोर्ट डेटा इलाक़े के स्तर का है और अपने आप खत्म हो जाता है।
- ऐप अनइंस्टॉल करने पर फोन में रखा ऐप का डेटा मिट जाता है, सिवाय उन फोटो और PDF के जो फोन की गैलरी और डॉक्यूमेंट्स में सेव हैं।
- मिटाने का अनुरोध आप ईमेल से भी कर सकते हैं: support@bhutag.com
बच्चे
- BhuTag 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है।
बदलाव
- हम यह नीति बदल सकते हैं। ऊपर की तारीख नया संस्करण बताती है।